नई दिल्ली: बुधवार 31 दिसंबर 2025
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से संसद प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की अवीवा बेग से शादी तय हो गई।
रेहान और अवीवा पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।


एक सादा कार्यक्रम में दोनों के परिवारों की रजामंदी से रेहान और अवीवा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म अदा की। दोनों परिवार इस रिश्ते से प्रसन्न हैं।


अवीवा एक मुस्लिम परिवार से हैं, सात साल पहले एक इवेंट में रेहान से उनकी मुलाकात हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।
अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर है, “इटेलियर-11” कंपनी की को-फाउंडर है, ये कंपनी भारत में विभिन्न एजेंसी और क्लाइंट्स के साथ काम करती है।
अवीवा ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू की, जिसके बाद ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। अवीवा फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी रही है।
सोशल मीडिया डेस्क










