Home / लाइफस्टाइल / बहुप्रतीक्षित, बहुप्रतिष्ठित तथा बहुचर्चित ताज प्रेस क्लब आगरा की कार्यकारिणी का चुनाव 18 अक्टूबर धनतेरस के दिन

बहुप्रतीक्षित, बहुप्रतिष्ठित तथा बहुचर्चित ताज प्रेस क्लब आगरा की कार्यकारिणी का चुनाव 18 अक्टूबर धनतेरस के दिन

ताज प्रेस क्लब आगरा की कार्यकारिणी हेतु 18 अक्टूबर को होगा मतदान

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) विनोद कुमार के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की आधिकारिक सूची हुई जारी

आगरा: बुधवार 15 अक्टूबर 2025

आगरा के पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था ताज प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। जिलाधिकारी आगरा के निर्देशन पर, नामित निर्वाचन अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) विनोद कुमार के नेतृत्व में ताज प्रेस क्लब के सभागार में 18 अक्टूबर को मतदान होगा, तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि संस्था ताज प्रेस क्लब आगरा की प्रबन्ध समिति का पंजीकृत विधान के नियमों के अन्तर्गत प्रबंध समिति के 20 पदाधिकारियों / सदस्यों के पद हेतु निर्वाचन किया जाना है।निर्वाचन की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज नाम वापिसी/ निरस्तीकरण का कार्य पूरा हुआ। निर्वाचन स्थल घटिया आजम खां स्थित ताज प्रेस क्लब के सभागार में आज बड़ी संख्या में पत्रकारों का जमघट लगा रहा। सोमवार 13 अक्टूबर को कुल 44 नामांकन की बिक्री हुई थी, जिसमें 3 प्रत्याशियों ने अपने नाम आज वापस ले लिए।

निर्वाचन अधिकारी की सूचनानुसार नाम वापिसी के लिए कल मनोज गोयल तथा आज धर्मेंद्र सिंह और शाहीद रज़ा ने नाम वापिसी के लिए आवेदन किया था, जो स्वीकृत कर लिया गया। अब कुल मिलाकर 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से केवल 20 प्रत्याशियों के जीत का सेहरा बंधेगा।

चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जोर शोर से चल रहा है। कुछ ने तो प्रेस क्लब के बाहर होर्डिंग तक लगवा दिए हैं। सोशल मीडिया हो या जनसंपर्क, कुछ भाईचारे की दुहाई देकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं, वहीं कुछ प्रेस क्लब के विकास और पत्रकारों के भविष्य की मनलुभावन योजनाओं की लंबी चौड़ी लिस्ट दिखाकर मतदाताओं को ललचा रहे हैं, वहीं कुछ जोश में भरे हुए प्रत्याशियों के समर्थक जीत के नारे लगाते नजर आए।

एक बात जरूर तय है, 18 अक्टूबर को मतदान वाले दिन प्रेस क्लब परिसर में मेला लगेगा, इस दिन धनतेरस का त्यौहार भी है, हजारों की भीड़ नज़र आएगी, प्रेस क्लब के बाहर वाहनों का जमघट लगा रहेगा, आवागमन अवरुद्ध होगा। यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन को चाकचौबंद व्यवस्था करनी होगी।

18 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से मतदान प्रारंभ होगा जो सायं 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद इसी दिन मतगणना का कार्य शुरू होगा जो देर रात परिणाम की घोषणा होने तक पूरा होगा। जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक जुलूस की योजना भी बनाते नजर आएंगे।

आज नामांकन वापिसी/ निरस्तीकरण की प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत 41 वैध प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची पटल पर चस्पा की गई जो निम्नवत है:

कुल नामांकन- 44 (बिक्री), नाम वापिसी- 3, जमा हुए- 41

_अध्यक्ष पद-1 (प्रत्याशी- 2) 1. मनोज मिश्रा 2. देश दीपक तिवारी

_उपाध्यक्ष पद- 3 (प्रत्याशी- 7) 1. अजेंद्र सिंह चौहान, 2. हरिकांत शर्मा, 3. डॉ. सज्जन सागर, 4. लक्ष्मण शर्मा, 5. आदर्श नंदन गुप्त, 6. के पी सिंह, 7. मनोज गोयल,

_महासचिव पद-1 (प्रत्याशी- 3) 1. महेश धाकड़, 2.विवेक जैन, 3. प्रभजोत कौर

_सचिव पद-3 (प्रत्याशी- 8) 1. अनिल राणा, 2. वीरेंद्र चौधरी, 3. राज कुमार मीणा, 4. अजहर उमरी, 5. मुनींद्र शंकर त्रिवेदी, 6. लखन सिंह बघेल, 7. आलोक द्विवेदी, 8. पीयूष शर्मा

_कोषाध्यक्ष पद-1 (प्रत्याशी- 4) 1. संजय सिंह, 2. प्रदीप कुमार रावत, 3. अमोल दीक्षित, 4. धीरज शर्मा

_कार्यकारिणी पद-11 (प्रत्याशी-17) 1. एस पी सिंह, 2. राजेश दुबे, 3. विकास मित्तल, 4. पंकज जैन, 5. राजेश कुमार शर्मा, 6. मनीष जैन, 7. दिलीप कुमार सुराना, 8. शीतल सिंह, 9. वीरेंद्र इमल, 10. जय सिंह वर्मा, 11. जगत नारायण शर्मा, 12. जितिन श्रीवास्तव, 13. अरुण रावत, 14. शरद शर्मा, 15. मुकेश वर्मा, 16. राशिद, 17. फरहान खान।

ताज प्रेस क्लब के इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला बड़ा रोचक होगा। प्रत्याशी केवल दो है, मतदाता का रुझान कब किसकी तरफ पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। सायं 3 बजे बाद इसकी संभावना ज्यादा है। मतदान के अंतिम समय तक प्रत्याशियों को मोर्चे पर डटे रहना पड़ेगा। मतगणना के समय हर पल समर्थकों की धड़कनें बढ़ती नज़र आएंगी। महासचिव पद पर केवल 3 प्रत्याशी हैं, तीनों की दावेदारी मजबूत है, टक्कर कांटे की होगी।

पिछले चुनावों तक गुटबंदी होती थी, जो इस बार नजर नहीं आ रही, हो सकता है अंदरखाने में कुछ चल रहा हो, लेकिन कहीं भी इसकी सुगबुगाहट दिखाई नहीं दे रही। देखना बड़ा दिलचस्प होगा, ऊंट किस करवट बैठेगा।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *