Home / शिक्षा / भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयन्ती व जन्म शताब्दी वर्ष का समापन

भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयन्ती व जन्म शताब्दी वर्ष का समापन

आगरा: शुक्रवार 26 दिसंबर 2025

भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर को पूरे प्रदेश में गरिमा, श्रद्धा और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इसी श्रृंखला में भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयन्ती व जन्म शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम का फीता काट कर जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शुभारम्भ किया।

जनपद स्तरीय भाषण,काव्य,निबंध आदि प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *