Home / राज्‍य / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के मंत्रियों ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के मंत्रियों ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

लखनऊ: 19 अक्टूबर, 2025

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि यह दीप पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सम्पन्नता लाये, सभी के जीवन में खुशहाली लाये। इस पर्व पर हम सबको भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

पशुधन विकास, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सबके विकास, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वसमृद्धि की मंगलकामना की है। श्री सिंह ने इस पावन अवसर पर आम जनमानस से गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि उपयोग करने की अपील की है।श्री सिंह ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व जहां अंधकार पर प्रकाश की विजय को हर्षाेल्लास से मनाए जाने का पर्व है, वहीं यह पर्व हम सबको एक साथ मिलकर, एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता है और सदमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है।

प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आम जनमानस के सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए इस पर्व को पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाने की अपील की है।दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली हमारी समृद्धि, संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत का हिस्सा है। मत्स्य मंत्री ने प्रदेशवासियों के विकास, सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को सुरक्षित एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाने की सलाह दी है।

सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने ज्योति पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जारी संदेश में मंत्री ने कहा कि दीपावली भारत के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को रोशनी से सजाया था।

अयोध्या फिर एक बार दीपोत्सव से जगमग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन के अंधकार को दूर करने के लिए सतत समर्पित है। उनके जीवन से गरीबी और पिछड़ेपन के अंधकार को मिटाकर विकास और खुशहाली का प्रकाश बिखेर रही है। तरक्की-समृद्धि के दीपक से उत्तर प्रदेश जगमगा रहा है।

लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *