Home / लाइफस्टाइल / ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा ग्राम नगला पैमा व ग्राम गढी बंगस का क्षेत्राधिकार पुनः थाना ताजगंज के अन्तर्गत रखे जाने का सौंपा ज्ञापन

ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा ग्राम नगला पैमा व ग्राम गढी बंगस का क्षेत्राधिकार पुनः थाना ताजगंज के अन्तर्गत रखे जाने का सौंपा ज्ञापन

आगरा: शुक्रवार 06 फरवरी 2026

ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री शंभू नाथ चौबे के नेतृत्व में आगरा पधारे उत्तर प्रदेश मानवाधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव लोचन मल्होत्रा एवं सदस्य ब्रजभूषण को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें थाना ताजगंज के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नगला पैमा तथा ग्राम गढी बंगध को थाना एकता में जोड़े जाने के कारण क्षेत्रीय निवासियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद आगरा थाना ताजगंज के अन्तर्गत सितम्बर 2025 तक एकता पुलिस चौकी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा अक्टूबर 2025 से एकता पुलिस चौकी को थाना ताजगंज से अलग कर ‘थाना एकता’ नाम से स्थापित किया गया है। पहले ग्राम नगला पैमा तथा ग्राम गढी बंगध का क्षेत्राधिकार थाना ताजगंज के अन्तर्गत था, जो अब थाना एकता में कर दिया गया है।

आगे कहा गया है कि ग्राम नगला पैमा व ग्राम गढी बंगस की थाना ताजगंज से दूरी करीब डेढ किं०मी० है, तथा थाना एकता से दूरी करीब 20 कि०मी० है। किसी भी घटना के होने पर ग्रामवासियों को थाना एकता जाकर रिपोर्ट करने में भी काफी समय लगता है। इससे जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही किसी भी घटना होने पर पुलिस को क्षेत्र में पहुंचने में बहुत समय लगता है।

मानवाधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष से प्रार्थना कि गई है कि उपरोक्त दोनों ग्रामों में ग्रामवासियों के विधिक अधिकारों (मौलिक अधिकारों) को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त ग्राम नगला पैमा व गढ़ी बंगस के ग्रामवासियों की एकता थाना क्षेत्र से दूरी को देखते हुये ग्राम नगला पैमा व गढ़ी बंगस का क्षेत्राधिकार थाना ताजगंज में किये जाने हेतु सम्बन्धित पुलिस विभाग को आदेशित किये जाने की कृपा की जावे। जिससे ग्रामवासियों को किसी भी घटना के घटित होने पर थाना पुलिस की सहायता मिल सके एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।

ज्ञापन देने वालों में ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, उपाध्यक्ष नरेश कुमार पाराशर एडवोकेट, महासचिव कृपाल सिंह वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजीत वर्मा एडवोकेट के साथ कई क्षेत्रीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *