आगरा: गुरुवार 19 फरवरी 2026
ताज महोत्सव-2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस बार आयोजन नए 4 एकड़ के मैदान में हो रहा है, जहां 500 स्टॉल और 10 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।मौसम ने उदघाट्न के रंग में भंग डालने का प्रयास किया। हल्की बूंदा बंदी से शिल्पियों को बारिश का डर सताने लगा। बावजूद इसके उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ।
इस शानदार महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, और हर साल की तरह इस बार भी यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगर, कलाकार और शिल्पकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। रंग-बिरंगे स्टॉल, लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम और लजीज व्यंजनों से इस मेले की रौनक और बढ़ जाती है।

अगर आप घूमने, शॉपिंग करने और भारतीय संस्कृति को करीब से देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ताज महोत्सव आपके लिए एक शानदार मौका है। अगर आप ताजमहल के दीदार के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखना चाहते हैं तो यहां जाना मजेदार हो सकता है।
ताज महोत्सव का आयोजन हर साल 10 दिनों तक किया जाता है. यहां पर पूरे भारत के कारीगर, हस्तशिल्प, कपड़े और सजावट का सामान लगाया जाता है। बनारसी साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी, कश्मीर के शॉल, राजस्थान की जूतियां और हाथ से बने डेकोरेशन आइटम यहां आसानी से मिल जाते हैं। शाम होते ही मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं, जो इस मेले की रौनक को दोगुना कर देते हैं।

महोत्सव में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाते हुए 500 स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदेश के 50 जनपदों के एक जिला-एक उत्पाद के अलावा खादी, जूट और हथकरघा के बेहतरीन उत्पाद यहां उपलब्ध होंगे।
ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक चलने वाला है। इस बार यह महोत्सव फतेहाबाद रोड पर स्थित जे पी होटल के सामने टाटा ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर आप हर रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जा सकते हैं और हर दिन आपको यहां पर कुछ नया देखने को मिलेगा।
दस दिन के आयोजनों में क्या क्या होगा:
पहला दिन- उद्घाटन समारोह
दूसरा दिन- लोक कला दिवस
तीसरा दिन- शिल्प और हस्तकला विशेष
चौथा दिन- युवा सांस्कृतिक संध्या
पांचवां दिन- सूफी और कव्वाली नाइट
छठा दिन- क्लासिक नाइट
सातवां दिन- फूड फेस्ट स्पेशल
आठवां दिन- फैमिली डे
नौवां दिन- बॉलीवुड नाइट
दसवां दिन- समापन समारोह
यहां पर जाने के लिए आपको टिकट खरीदना होगा। टिकट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 50 रुपये है, जिसे आप पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं, वहीं, ताज महोत्सव के एंट्री गेट पर जाकर भी आप टिकट खरीद सकते हैं।

पर्यटन, संस्कृति और व्यंजनों के इस भव्य उत्सव का उद्घाटन फीता काटकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
स्थान बदलने से बढ़ी भव्यता
इस बार महोत्सव पारंपरिक शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड पर करीब 4 एकड़ में तैयार नए मैदान में आयोजित हो रहा है। मुख्य मंच, ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, फ्लावर शो और ओडीओपी प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। आधुनिक लाइटिंग और आकर्षक सजावट से परिसर को फेस्टिव लुक दिया गया है।500 स्टॉल्स में सजेगा हुनर और स्वाद18 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस 10 दिवसीय आयोजन में लगभग 500 स्टॉल लगाए गए हैं। यूपी हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी उत्पाद, कार्पेट और पॉटरी, आगरा मंडल के विशेष उत्पाद, विविध व्यंजन स्टॉल, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित और बेचने का बड़ा मंच मिला है।
संगीत की महफिल में होगा हर रात भिन्न रंग मनोरंजन से लोग होंगे आनंद से सराबोर…..
18 फरवरी: सांस्कृतिक दल के कलाकार
19 फरवरी: कवि सम्मेलन और मुशायरा (सूरसदन )
20 फरवरी: सूफी गायन- अली ब्रदर्स
21 फरवरी: ओसियन बैंड की प्रस्तुति
21 फरवरी: कव्वाली- निजामी बंधु (फतेहपुर सीकरी)
22 फरवरी: बॉलीवुड नाइट – नीरज श्रीधर
23 फरवरी: पंजाबी नाइट – परमिश वर्मा
23 फरवरी: भजन संध्या- मिश्रा बंधु ( बटेश्वर )
24 फरवरी: भक्ति संध्या- माधवास बैंड
25 फरवरी: मधुबंती बागची की प्रस्तुति
26 फरवरी: कॉमेडी नाइट- कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी: समापन संध्या – सचिन-जिगर

इस तरह महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन स्थल के अलावा शहर के अन्य स्थानों तक विस्तार किया गया है। बेहतर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का दावाआयोजन समिति का कहना है कि इस बार सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। आधुनिक लाइटिंग, सुव्यवस्थित सेक्शन और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है। शिल्पग्राम में एक सीमित स्थान में आयोजित होता था महोत्सव, जहां ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या रहती थी, आने वाले दिनों में ताज महोत्सव शहर के वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना देगा।
विशेष संवाददाता








