आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और नगर निगम ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप
धावकों को टी-शर्ट और विब वितरण करने के साथ रूट की दी जानकारी
आगरा: शनिवार 07 फरवरी 2026
आगरा स्पोर्ट्स फाउन्डेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेस और आगरा नगर निगम द्वारा आगरा ताज हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण का शुभारम्भ रविवार 8 फरवरी को सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 5:30 बजे किया जाएगा।
21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के तीन प्रारूप में मैराथन के लिए कुल ढाई हजार धावक तय रूट पर दौड़ेंगे। शनिवार को दिनभर आयोजक तैयारी में जुटे रहे। 300 धावकों ने स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवाया। आयोजकों द्वारा स्टेडियम की टीटी हाल में टी-शर्ट लॉन्च करने के बाद सभी 2500 धावकों को टी-शर्ट और विब वितरण के साथ-साथ रूट की जानकारी भी दी गई।
आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप ढल, आयोजन सचिव डॉ. संजय गुप्ता और कार्यक्रम समन्वयक गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 8 फरवरी, रविवार को सुबह 5:30 बजे 21 किलोमीटर, सुबह 6:00 बजे 10 किलोमीटर और सुबह 7:00 बजे 5 किलोमीटर की मैराथन रेस शुरू होगी।
रेस के एक घंटे पहले धावकों को स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। मैराथन रूट पर धावकों के लिए आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस सहित चिकित्सा सुविधा और हाइड्रेशन पॉइंट की सुविधा रहेगी। दौड़ की समाप्ति पर स्टेडियम में फिजियोथेरेपी और स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। आगरा नगर निगम के कर्मचारी मैराथन रूट के साथ-साथ स्टेडियम में भी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात रहेंगे।
इस दौरान सर्वेश, ईशू, कमल, संकल्प वशिष्ठ, महेश सारस्वत, जय यादव, दीपक, भरत सारस्वत, गोपाल अग्रवाल, गौरव गोयल, केके सोलंकी, आवेग मित्तल, प्रदीप यादव और उमेश यादव मौजूद रहे।
न्यूज़ डेस्क









