Home / लाइफस्टाइल / परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध-बेबी रानी मौर्य

परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध-बेबी रानी मौर्य

अनुकम्पा नियुक्ति के तहत 12 आश्रितों को मिली सरकारी सेवा कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ: 23 जनवरी, 2026

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबीरानी मौर्या के कर कमलों से 12 मृतक सरकारी कर्मचारी के आश्रितों को अनुकम्पा आधार पर सरकारी सेवा में योजित करते हुए आज अपने सरकारी आवास पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 समय-समय पर यथासंशोधित 2025 के अनुसार इस तरह का अनुकम्पा नियुक्ति पत्र माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रदान किया जाता रहा है। वर्ष 2025 में माननीय मंत्री के द्वारा 40 मृत सरकारी सेवक के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।

आज जिन 12 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया उनमें-

1 सुश्री दीपांशी श्रीवास्तव की माताजी जनपद बस्ती में मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत थीं। सुश्री दीपांशी को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

2-श्री ज्योर्तिमय सक्सेना के पिताजी जनपद पीलीभीत में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे। श्री ज्योर्तिमय को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

3-श्री कुमार राहुल के पिताजी जनपद बरेली में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। श्री कुमार राहुल को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

4-श्री सुजीत कुमार के पिताजी जनपद सिद्धार्थनगर में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। श्री सुजीत को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

5- श्री दीपक कुमार के पिताजी जनपद बलिया में वाहन चालक के पद पर कार्यर थे। श्री दीपक को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

6-श्री विशाल साहू के पिताजी जनपद लखनऊ में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। श्री विशाल को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

7-श्री कौशलेन्द्र गौतम के पिताजी जनपद बिजनौर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। श्री कौशलेन्द्र को चतुर्थ श्रेणी के पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

8-श्री अनुराग कुमार के पिताजी जनपद अम्बेडकरनगर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। श्री अनुराग को चतुर्थ श्रेणी के पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

9-श्री पंकज कुमार के पिताजी जनपद अम्बेडकरनगर में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्री पंकज को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

10 – श्री राहुल कुमार शर्मा के पिताजी जनपद जौनपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। श्री राहुल की चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

11 – श्री आलोक कुमार खरवार के पिताजी जनपद चन्दौली में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। श्री आलोक को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

12- श्री मिथिलेश कुमार गौतम के पिताजी जनपद सिद्धार्थनगर में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। श्री मिथिलेश को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कनिष्ठ सहायक के पद पर कुल 09 एवं चतुर्थ श्रेणी के पर कुल 03 आश्रितों को माननीय कैबिनेट मंत्री जी के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान किये जाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा मुख्य सेविका पद पर चयनित 2425 महिलाओं को माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोग द्वारा नयी और 78 मुख्य सेविका तथा विभाग के लिए 597 नये कनिष्ठ सहायकों का चयन किया गया है। इन चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा शीघ्र ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *