
विगत 14 वर्षों से निरंतर प्रतिदिन हरियाली संवर्धन
आगरा 7 अगस्त 2025
ईको क्लब, आगरा के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए पौधारोपण का वर्ष 2025 का छोटा आयोजन पालीवाल पार्क आगरा स्थित ईको क्लब में किया गया। वैसे तो विगत 14 वर्षों से निरंतर प्रतिदिन हरियाली संवर्धन एवं स्वक्षता को केंद्र बिंदु बनाकर प्रतिदिन प्रातः 5 से 8 तक सेवा कार्य किया जाता है।
विभिन्न प्रजातियों के पक्षी लाए गए
ईको क्लब द्वारा मियावाकी और बायोडायवर्सिटी का अनुपम कार्य किया गया है। विभिन्न प्रजातियां के पक्षी बाहर से लाकर यहां बसाए गए हैं, उनके अनुकूल वातावरण एवं भोजन की व्यवस्था से ये पक्षी यहां के स्थाई हो गए हैं और उनका परिवार निरंतर बड़ा हो रहा है। यहां लगभग 80-95 प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते हैं। उनको उनके अनुकूल वातावरण मिलता है तभी यहां रुकते हैं।
जापानी पद्धति होती है मियावाकी
मियावाकी में जापानी पद्धति से पौधारोपण होता है, जिसमें एक छोटे स्थान पर विभिन्न प्रजातियां के पौधे लगाए जाते हैं, जिससे लव बर्डस और तितलियों को यहां रुकने का स्थान मिलता है। इको क्लब,पालीवाल पार्क में मियावाकी और बायोडायवर्सिटी को देखा जा सकता है।
इस सभी को करने में *टीम ईको क्लब* को श्रेय जाता है फिर भी ईको क्लब के संस्थापक प्रदीप खंडेलवाल का विशेष सराहनीय योगदान कहा जा सकता है।

पौधारोपण में सतीश गुप्ता, अनिल कटारा, सनी कश्यप, राजू भाई, राजकुमार अरोरा, चतुर्भुज तिवारी का योगदान रहा और मार्गदर्शन प्रदीप खंडेलवाल का रहा।






