आगरा: 7 सितंबर 2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा पधारे। आगरा आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, संभवतः वे राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन से मिलने पहुंचे होंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिका से संबंध सुधारने की बात कहते हुए तंज कसा, उन्होंने कहा भारत को चीन से सावधान रहना पड़ेगा, चौकन्ना रहना पड़ेगा, अमेरिका से व्यापारिक संबंध अच्छे बनाने चाहिए, आज भी बच्चे अगर कही बाहर पढ़ने जा रहे हैं तो वो अमेरिका जा रहे हैं, और बड़े पैमाने पर भारत के लोग अमेरिका में रह रहे हैं, अमेरिका जैसे देश से संबंध अच्छे बनाने पड़ेंगे, और अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है, उससे बीजेपी के मुंह पर भी टैरिफ लग गया है। इनसे टैरिफ के बारे में सवाल करो तो चुप हो जाते हैं, जवाब नहीं है उनके पास।






