लखनऊ: गुरुवार 12 मार्च 2026
विवादित गीत को लेकर मा० उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कार्यक्रमों को अनुमति न देने का अनुरोधविदित हो कि हरियाणा के गायक बादशाह की एल्बम ’’टटीरी’’ में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा एवं अशोभनीय दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं।
उक्त सामग्री में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित ढंग से प्रदर्शित किया गया है तथा विद्यालय जैसे पवित्र स्थान को भी अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है, जोकि न केवल महिलाओं की गरिमा बल्कि शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का भी घोर अपमान है।
इस संबंध में उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3, 4 एवं 296 के अंतर्गत्त एफआईआर दर्ज किए जाने तथा उनके विरुद्ध एलओसी जारी होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है।
अतः उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए, जहां हमारी संस्कृति में नारी को ’’नारायणी’’ का स्थान दिया गया है, वहां इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत करने वाले कलाकार के कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में गलत संदेश जाएगा तथा हमारी सांस्कृतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंच सकती है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की महती कृपा करें कि गायक बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम/शो को आयोजित करने की अनुमति प्रदान न की जाए।
लखनऊ ब्यूरो








