आगरा: शुक्रवार 6 फरवरी 2026
क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री एवं पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ चौबे द्वारा मानवाधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव लोचन मल्होत्रा एवं सदस्य ब्रजभूषण जी का अंगवस्त्रम ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात् उनके नेतृत्व में युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के द्वारा उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राजीव लोचन मल्होत्रा एवं सदस्य श्री बृजभूषण (पूर्व डीजीपी) को कमिश्नरी सभागार में आयोजित आयोग की जन सुनवाई के दौरान पहुंचकर मानवाधिकार संबंधी कानून का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु ज्ञापन दिया।

युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा के नेतृत्व में, 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात की एवं उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार हनन पर चिंता जताते हुए मानवाधिकार रक्षा हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में आगरा में घटित दो घटनाओं का जिक्र करते हुए मानवाधिकार आयोग की धारा 18 सी के अंतर्गत दोनों पीड़ितों को आयोग के माध्यम से अंतरिम राहत प्रदान किए जाने हेतु ज्ञापन के माध्यम से मांग की, इस पर अध्यक्ष महोदय ने कहा कि प्रार्थना पत्र में 18 सी के अंतर्गत अंतरिम राहत की मांग नहीं की गई है प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने हेतु आवेदन किया है। पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होगा, विधिक कार्यवाहियों के लिए रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आयोग कार्रवाई करेगा।
एक अन्य प्रकरण में भी एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाना सिकंदरा की शिकायत की गई जिसमें पीड़ित मनोज गिरी ने बताया की थाना सिकंदरा पुलिस बार-बार घर पर कभी दरोगा कभी सिपाही भेज कर परिजनों को परेशान कर रही है, जबकि प्रकरण 138 N एक्ट के अंतर्गत सब जुडिस है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा, सचिव मनोज गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी महेश्वरी, यमुनापार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महासचिव भारत सिंह .राजेंद्र प्रसाद, देव कुमार गौतम. अतुल कर्दम, सिकंदर सहेरा, रविंद्र कुमार, एसपी सिंह बघेल, वेद प्रकाश, निशांत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र पाल, कृपाल सिंह, अजीत कुमार, सुरेंद्र राजपूत, अनिल दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क










