Home / क्राइम / यमुना में कूद कर खंदौली के युवक ने दी थी जान: ताजमहल के पास मिला शव

यमुना में कूद कर खंदौली के युवक ने दी थी जान: ताजमहल के पास मिला शव

आगरा: 16 सितंबर 2025

विगत कुछ दिवस पूर्व आगरा के जवाहर पुल से यमुना में कूदे सेल्समैन जय कुमार का शव शनिवार को ताजमहल के पास मिला। खंदौली के रहने वाले जय ने कूदने से पहले परिजनों को सूचना दी थी। पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकला था, एत्माद्दौला पुलिस ने शव बरामद कर लिया है, युवक का शव मिलते ही घर में मातम छा गया।

युवक ने आत्महत्या क्यों की स्वजन इसकी जानकारी नहीं दे सके। शनिवार शाम करीब छह बजे युवक का शव ताजमहल के पास मिला। जानकारी मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।

भाई सतीश ने बताया कि जय एडलर वुड कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह किसी बात पर जय को डांट दिया था। इसके बाद वह घर से बाइक लेकर निकल गया था।

ज्ञात हो कि एक युवक ने पुल पर अपनी बाइक खड़ी की, उस पर अपना बैग और हेलमेट रखकर उफनती यमुना में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद काफी खोजबीन की मगर युवक का पता नहीं चला।

न्यूज डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *