आगरा: गुरुवार 18 सितंबर 2025
विगत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में मनाया गया। दो अक्टूबर, 2025 तक “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाया जाता रहेगा। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन , मोदी के व्यक्तित्व पर संगोष्ठियां, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षारोपण, विशिष्ट लोगों को सम्मान और चित्रकला प्रदर्शन सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों के इसी क्रम में,बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टिट्यूट बिचपुरी, आगरा में प्राचार्या सीमा भदौरिया द्वारा नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित राज्यस्तरीय एक प्रदर्शनी का आयोजन कराया गया। उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व विधायक महेश चंद्र गोयल एवं कालीचरण सुमन के साथ-साथ बलवंत विद्यापीपीठ रूरल इंस्टीट्यूट के बिचपुरी, आगरा की प्रोफेसर सूरजमुखी, प्रोफेसर एन के सिंह, प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर आशुतोष भंडारी ,डॉक्टर सुभाष चंद्र, डॉक्टर शिखा गर्ग,डॉ तेजराज सिंह हाडा , डॉक्टर भूपेंद्र सिंह , निलेश कुमार ,नितेश कुमार शर्मा, रोशन सिंह एवं लक्ष्मी रानी सिंह आदि सभी शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
न्यूज डेस्क







