Home / लाइफस्टाइल / ” रंग डारूंगी नंद के लालन पे”….”मेरी चूनर में पड़ गयो दाग री”….गीतों ने होली के रंगों से श्रोताओं को किया सराबोर

” रंग डारूंगी नंद के लालन पे”….”मेरी चूनर में पड़ गयो दाग री”….गीतों ने होली के रंगों से श्रोताओं को किया सराबोर

आगरा: बुधवार 11 मार्च 2026

आगरा कल्चरल एसोसिएशन के कलाकरो ने ‘होली के रंग सुरों के संग’ कार्यक्रम में मनाई होली। होटल ग्रैंड में आयोजित कार्य्रकम का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ सुयश शर्मा, वंदना कक्कड़, कनिष्का, अनुष्का, रचना अग्रवाल, वंदना परिहार, पूजा भौमिक, नेहा जौहरी, सुधा सक्सेना तथा डॉ आश्वना आदि महिलाओं द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया गया।

सबसे पहले शिवाक्षी गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई, जिसके बाद सभी कलाकारों को डॉ ए एस सचान तथा धन्वंतरि पाराशर द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से संस्था के संस्थापक सदस्य जगत नारायण शर्मा, श्री मनीष प्रभाकर एवम श्री शारदा प्रसाद शर्मा को सम्मानित किया गया।

उसके बाद चला होली के शानदार गानों का सिलसिला, जिसमें अनुष्का माथुर के गीत” रंग डारूंगी नंद के लालन पे”, तरंग खुशलानी के गीत”मेरो चुनर में पड़ गयो दाग री”, आकांक्षी खन्ना के गीत”पान खाये सैंया हमारो”,सीमा और आकांक्षी खन्ना के गीत”अप्लम चपलम”,

वैदेही सिंह के गीत”आज बृज में होली रे रसिया” पर शानदार नृत्य, रचना अग्रवाल के गीत”जुल्म कर डारो रे सितम कर डारो”, शैलेश सक्सेना के गीत”रंग बरसे भीगी चुनर वाली रंग बरसे”, राजू और आकांक्षी के गीत”जय जय शिव शंकर”, राजू सक्सेना के गीत”गुलाबी आँखे जो तेरी देखीं”,सीमा रानी की”मेडले”,पूजा भौमिक के”नृत्य”, अनुराग माथुर व अनुष्का माथुर के गीत”जोगी जी धीरे धीरे”, अजय कुलश्रेष्ठ के गीत”तेरे चेहरे में वो जादू है”, विशाल रायजादा के गीत”चलत मुसाफिर मोह लिया रे पिंजरे वाली मुनिया”, सचेन्द्र कुमार सिंह के गीत”रेशम सूट पहिन कर चली”, राजीव श्रीवास्तव के गीत”लाखों हैं निगाह में..”, श्रीमती सुपर्णा के गीत”दिल मे तुझे बिठा के”, गुञ्जन जैन व राजीव श्रीवास्तव के गीत”आजा सनम मधुर चांदनी में हम”,

डॉ आश्वना सक्सेना एवं सुभाष सक्सेना द्वारा शास्त्रीय राग काफी में होली, मुकेश शर्मा के गीत “ए मेरी जोहरा जमी तुझे मालूम नहीं” आदि प्रस्तुतियों ने श्रोताओ का मन मोह लिया।

संगीत निर्देशन सुभाष सक्सेना एवं संचालन आर पी सक्सेना द्वारा किया गया। संगत कलाकारों में तबले पर मनीष प्रभाकर, हारमोनियम पर सुभाष सक्सेना और पैड पर मुकेश शुक्ला थे। कार्यक्रम में डॉ शोभी माथुर, डॉ मंजरी शुक्ला, दीपक गुप्ता ,संजीव सक्सेना, अंकुर सक्सेना,अरुन डंग, आलोक सक्सेना, अरुन कुमार आदि की उपस्थिति रही।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *