Home / राज्‍य / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा में उच्चीकृत पर्यटन सूचना केंद्र का हुआ लोकार्पण

विश्व पर्यटन दिवस पर आगरा में उच्चीकृत पर्यटन सूचना केंद्र का हुआ लोकार्पण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा में किया लोकार्पण

लखनऊ: 27 सितंबर, 2025

उत्तर प्रदेश ने राज्यभर में विश्व पर्यटन दिवस 2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया, जिसमें शहर और गांव के लोग ‘पर्यटन और सतत् परिवर्तन’ के वैश्विक विषय के तहत एकजुट हुए। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा में उच्चीकृत क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय के पर्यटन सूचना केंद्र का लोकार्पण किया। तत्पश्चात, छात्रों के समूहों को इको, हेरिटेज और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर संबोधन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में पर्यटन हमेशा ही एक प्रमुख स्तंभ रहा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, जब हम सतत् परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है। हमें पर्यटन को ऐसा समावेशी बनाना है जो समुदाय आधारित हो और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हो। हर नई पहल हमें श्विकसित भारत /2047 के सपनों के और करीब ले जाती है, जहां उत्तर प्रदेश एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में चमकता दिखाई देगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि आगरा में आयोजित समारोह उत्सवपूर्ण रहा। कार्यक्रम में राज्यभर से आए हितधारक, छात्र और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की उपस्थित ने इसे और खास बनाया। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय समुदायों के लिए नई संभावनाओं और आगंतुकों के लिए बेहतर सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।छात्रों के पर्यटन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आध्यात्मिक विविधता को युवाओं के माध्यम से प्रचारित करने के प्रतीक रूप में किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन उद्योग के प्रमुख हितधारकों, जिनमें होटल संचालक, टूर ऑपरेटर और अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। समारोह का समापन अधिकारियों, समुदायिक नेताओं और प्रतिभागियों के साथ आयोजित लंच से हुआ, जिसने पर्यटन को लोगों को जोड़ने और आपसी समझ का सेतु बनाने वाले एक प्रभावशाली मंच के रूप में प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम ने न केवल युवाओं को पर्यटन के सशक्त राजदूत बनाने का संदेश दिया, बल्कि सतत और समावेशी पर्यटन के महत्व को भी उजागर किया।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम), लखनऊ में विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात की गरिमामय उपस्थिति रही। विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने विश्व पर्यटन दिवस-2025 की थीम पर्यटन एवं सतत परिवर्तनश् को प्रेरक संदेश बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, श्वर्तमान में पर्यटन केवल मनोरंजन या भ्रमण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह संस्कृतियों के मेल, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदायों के आर्थिक उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर के संवर्द्धन का भी एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री फेलोशिप विजेता ज्योति तिवारी (बलरामपुर) और आदित्य त्यागी (मुज़फ्फरनगर), अभिलाष गुप्ता (सीतापुर) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

एमकेआईटीएम के छात्रों ने गणेश वंदना से लेकर लोक एवं शास्त्रीय नृत्य तक अपनी बहुरंगी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा पर आधारित नृत्य तथा पर्यटन आधारित नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने राज्य की समृद्ध विरासत और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षकगण ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

46वें विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन एवं सतत परिवर्तन पर ग्रामीण पर्यटन के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हुए। अयोध्या मंडल, गोंडा के वजीरगंज गांव, रायबरेली के गौरा खसपरी, सीतापुर, लखनऊ में काकोरी दशहरी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, बस्ती, गोरखपुर, अमेठी सहित अन्य जिलों में भी कई कार्यक्रम हुए। बच्चों द्वारा चित्रकारी, पौधरोपण,नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कई जिले में हेरिटेज वॉक, निबंध लेखन, प्रभात फेरी, स्थानीय व्यंजनों पर चर्चा आदि हुए।

इन आयोजनों में पर्यटन से जुड़े अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि की भागीदारी रही। उत्साहवर्धन के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्नाव में उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 और विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर परिचर्चा हुई। परियोजना अंतर्गत चयनित होमस्टे मालिकों के साथ विचार-विमर्श तथा प्रशिक्षित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इत्र नगरी कन्नौज में हस्तशिल्प स्टॉल, लोक संगीत (आल्हा-ऊदल को समर्पित) तथा नजदीकी एग्रो-टूरिज्म स्थल का अवलोकन एवं भ्रमण किया गया । गोरखपुर मंडल में हाल ही में पंजीकृत संपत्तियों को निवेश मित्र के तहत एग्रो-प्रॉपर्टी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *