Home / राज्‍य / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की प्रेरणादायी सुकृत्य: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की प्रेरणादायी सुकृत्य: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

लखनऊ: शनिवार 27 सितंबर, 2025

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 07-कालिदास मार्ग पर श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन के महानायक पूज्य अशोक सिंघल की जयंती पर उन्होंने कहा कि पूज्य अशोक सिंघल जी जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति इस धरती पर युगों में आते हैं और एक जन्म में ही सौ जन्मों से अधिक काम कर जातें हैं। उन्होंने कहा कि वे उनकी जयंती पर बार बार नमन करते हैं। श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की प्रेरणादायी सुकृत्य हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।

लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *