आगरा: शुक्रवार 20 फरवरी 2026
जिला प्रशासन आगरा के द्वारा आयोजित “ताज महोत्सव” के अन्तर्गत “संस्कार भारती” द्वारा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भवन, शाहगंज, आगरा पर “चित्रकला प्रदर्शनी” एवं कला संवाद का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ.प्रशांत गुप्ता प्राचार्य एस. एन. मेडिकल कॉलेज आगरा, प्रो. लवकुश मिश्रा डीन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डॉ.बी. आर.अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, लक्ष्मण दास अग्रवाल डायरेक्टर श्री राम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन आगरा, सतीश मांगलिक डायरेक्टर शांति मांगलिक हॉस्पिटल आगरा, प्रो.पूनम सिंह प्राचार्य बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, डा.गिरधर शर्मा मुख्य प्रबन्ध निदेशक सेन्ट एण्ड्रूज शैक्षिक समूह आगरा, एवं संस्कार भारती आगरा के अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर कला संवाद प्रारम्भ करते हुए लक्ष्मण दास अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती कलाओं के माध्यम से संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण कर रही है।

प्रो. पूनम सिंह ने कहा कि यह स्वागत योग्य है कि आगरा प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी संस्कार भारती के सहयोग से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
डा. प्रशान्त गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती 1981 में अपनी स्थापना के पूर्व से ही चित्रकला के माध्यम से देश और विदेश में भारतीयता का अलख जगा रही है।

डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि संस्कार भारती सांस्कृतिक जागरण के साथ साथ सामाजिक जागरण का भी कार्य चित्रकला के माध्यम से कर रही है।
प्रो. लवकुश मिश्रा ने कहा कि संस्कार भारती ने आगरा में लगातार बड़ी बड़ी चित्रकला प्रदर्शनियां आयोजित करके चित्रकारों वरिष्ठ, स्वतन्त्र और नवोदित चित्रकारों को मंच प्रदान किया, इससे चित्रकला के क्षेत्र को नई उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं।

पदमश्री योगेंद्र कलाऋषि सम्मान 2026 से सम्मानित चित्रकार और प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. साधना सिंह ने आगरा प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ताज महोत्सव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से चित्रकारों का प्रोत्साहन होना कला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
इससे पूर्व नन्द नन्दन गर्ग, प्रांतीय महामंत्री ने आयोजन की भूमिका को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डा.आभा, दृश्यकला प्रमुख, संस्कार भारती, आगरा महानगर ने किया।

इस अवसर पर प्रचारक बांकेलाल गौड, छीतरमल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, दीपक कपूर, सुनील मित्तल, अनिल अग्रवाल, श्याम तिवारी, प्रभु दत्त उपाध्याय, डा विजय एम दोहरे, आर एस एस के प्रांतीय अधिकारी केशव शर्मा एवं अशोक कुलश्रेष्ठ, आशीष पाराशर, जगमोहन गुप्ता, चन्द्र शेखर शर्मा, अरविंद रावत, सतीश गुप्ता, दिनेश चंद चूड़ामणि, मधुकर चतुर्वेदी, संयोजक प्रो.नीलम कांत, डॉ.मनीषा दोहरे, दिनेश कुमार मौर्य, ममता कुमारी, प्रो. मीनाक्षी ठाकुर, डॉ.तपस्या सिंह, प्रो.बिंदु अवस्थी, डॉ.मनोज कुमार, डॉ.साधना सिंह, डॉ.सरोज भार्गव, कवयित्री और चित्रकार रश्मि सिंह, डॉ.संगीता गुप्ता, नीता गर्ग, डॉ. रूपाली खन्ना, मीना अग्रवाल, सुदेश कुमार, रेशमा भसीन, राधा मुकुल गुप्ता, अनिकेत वर्मा, गुरमीत कौर, मोहिनी सक्सेना, राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजपा नेता विजय भदौरिया, आदि उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क








