Home / लाइफस्टाइल / फाल्गुन की मधुर बयार और रंगों की छटा: रंग, नृत्य और आत्मीय मिलन की उमंग में सजा होली मिलन समारोह

फाल्गुन की मधुर बयार और रंगों की छटा: रंग, नृत्य और आत्मीय मिलन की उमंग में सजा होली मिलन समारोह

आगरा: सोमवार 2 मार्च 2026

फाल्गुन की मधुर बयार और रंगों की छटा के बीच श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक एकता और उल्लास का प्रतीक बनकर उभरा, जहाँ रंग, नृत्य और संगीत की उमंग ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हृदयों को जोड़ने और समाज में प्रेम, समरसता एवं भाईचारे का संदेश देने का पावन अवसर है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर पारस्परिक स्नेह और सद्भाव को बढ़ावा देना है।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, होली गीतों और नृत्य ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, हेमंत मोहता, मनीष अग्रवाल, रोहित गोयल, कौशल बंसल, निर्भय मित्तल, आशीष गोयल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष गोयल, भोलानाथ अग्रवाल, संजय शर्मा, दिलीप भंडारी, संजीव रतन, रितु अग्रवाल, श्रुति बंसल, काजल, मोनिका, मधु, पायल, अनिल मित्तल, ऋषभ बंसल, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *