Home / लाइफस्टाइल / माता-पिता के सम्मान से सजा होली मिलन समारोह : सेवा कार्यों के लिए अमृतम शाखा को ब्रज प्रांत का सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान

माता-पिता के सम्मान से सजा होली मिलन समारोह : सेवा कार्यों के लिए अमृतम शाखा को ब्रज प्रांत का सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान

अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा कार्यों से अमृतम शाखा प्रथम वर्ष में ही ब्रज प्रांत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित

आगरा: शनिवार 14 मार्च 2026

होली के रंगों के बीच संस्कार और सेवा की सुंदर मिसाल उस समय देखने को मिली जब भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के होली मिलन समारोह में 60 से अधिक माता-पिता को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि अपने प्रथम वर्ष में ही उत्कृष्ट सेवा कार्यों के कारण अमृतम शाखा को भारत विकास परिषद के ब्रज प्रांत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से सम्मानित किया गया है, जिसे सदस्यों ने शाखा की बड़ी उपलब्धि बताया।

फतेहाबाद रोड स्थित प्रिंस ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली और मधुर भजनों के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक उत्सव का आनंद लिया।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने भक्ति से सराबोर कंठ से भजन प्रस्तुत करते हुए सभी का स्वागत किया। सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने अतिथियों का चंदन लगाकर अभिनंदन किया।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने बताया कि अमृतम शाखा को अपने प्रथम वर्ष में ही सेवा कार्यों के लिए ब्रज प्रांत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से सम्मानित किया जाना सभी सदस्यों के समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शाखा समाज सेवा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अपना घर संस्था को शाखा की ओर से एंबुलेंस सेवा के लिए चेक प्रदान किया गया। जल्द ही यह सेवा आरंभ हो जाएगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।

उपाध्यक्ष गतिविधि संयोजक ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, विकास सपना गोयल, गौरव संचिता बिंदल, अजय अंजना शिवहरे, सुधीर अर्चना जैन, राजकुमार कुसुम अग्रवाल, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, मुकुल बंसल, अभिषेक गोयल, पुनीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास मित्तल, राकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सुनील बंसल, निकिता बंसल, सुदेश कुमार अग्रवाल, राज अग्रवाल, विकास आनंद वर्मा, अमित नंदिनी पाराशर, आलोक कविता अग्रवाल, हेमंत सिंघल, नीरज ज्योति मित्तल, पवन गोलस, गिरीश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राजेश सपना बंसल, राजीव मंगल, राजा बाबू, रोहित गुंजन, महेश याशिका, ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, पुनीत कविता अग्रवाल, मुकुल मनीष बंसल, हर्षित सिंघल, डॉ प्रतीक, आरती अग्रवाल, सुनील निकिता बंसल, रामकिशन, सारिका, बृजमोहन रेपुरिया, राजेंद्र, राधा, मनोज, झरना आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *