Home / लाइफस्टाइल / महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का भव्य शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का भव्य शुभारंभ

आगरा: मंगलवार 24 फरवरी 2026

लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C2 में नए महिला क्लब “लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो” का विधिवत शुभारंभ गरिमामय समारोह में किया गया। यह अवसर महिला नेतृत्व, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बबीता सिंह चौहान (अध्यक्षा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग) के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवगठित क्लब की कार्यकारिणी में रितिका अग्रवाल को अध्यक्ष, सलोनी माहेश्वरी को सचिव तथा दीपा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा के विविध क्षेत्रों—विशेषकर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियानों—में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने अपने संबोधन में महिला नेतृत्व को समाज परिवर्तन की सशक्त धुरी बताते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो आगरा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा तथा महिला शक्ति को संगठित कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप देगा।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लॉयंस आंदोलन की वास्तविक शक्ति उसकी सेवा भावना और समर्पित नेतृत्व में निहित है। उन्होंने विशेष रूप से महिला नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जब महिलाएं संगठित होकर सेवा का संकल्प लेती हैं, तो समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन सुनिश्चित होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर, द्वितीय उप जिला गवर्नर अजय भार्गव सहित अल्पना भार्गव, ऋतु गोयल, सोनालिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Go9 न्यूज़ अब व्हाट्सएप पर भी। यूट्यूब और गूगल पर पहले से ही आपकी सेवा में तत्पर।Please follow our whataap channel for news update, Thanks🙏

Follow the Go9News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBYeAzLdQebI8tEHq0m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *