Home / शिक्षा / सीएस सफल विद्यार्थियों का सम्मान, बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला का समापन

सीएस सफल विद्यार्थियों का सम्मान, बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला का समापन

द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया – एनआईआरसी, आगरा चैप्टर में आयोजित हुआ प्रेरक समारोह

आगरा: शुक्रवार 27 फरवरी 2026

द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (एनआईआरसी) के आगरा चैप्टर द्वारा आज सीएस प्रोफेशनल एवं सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर तीन दिवसीय बौद्धिक संपदा अधिकार विषयक कार्यशाला का विधिवत समापन भी किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीएस शिखर गोयल ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सचिव का पेशा अनुशासन, निष्ठा और सतत अध्ययन की मांग करता है। सफलता केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को अपनाने में निहित है।

समारोह में मथुरा से पधारे वरिष्ठ कंपनी सचिव सीएस बसंत कुमार चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

आगरा चैप्टर के चेयरमैन अनुज अशोक ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला में ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, पेटेंट एवं डिज़ाइन पंजीकरण जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं विधिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे विद्यार्थियों को पेशेवर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

समारोह के दौरान कंपनी सेक्रेटरी एजुकेटिव प्रोग्राम में 55.39 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय 25वीं रैंक अर्जित करने वाली हर्षिका अग्रवाल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बाकी सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सीएस निमिषा तयाल, सेक्रेटरी सीएस नीतू अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

न्यूज़ डेस्क

Go9 न्यूज़ अब व्हाट्सएप पर भी। यूट्यूब और गूगल पर पहले से ही आपकी सेवा में तत्पर। Please follow our whataap channel for news update, Thanks🙏

Follow the Go9News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBYeAzLdQebI8tEHq0m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *