आगरा: शुक्रवार 17 अप्रैल 2026
महर्षि परशुराम जन्मोत्सव संमिति के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बिराट स्वरूप में मनाया जायेगा। 19 अप्रैल 2026 को पॉच कुंडीय हवन यज्ञ के साथ शोभायात्रा 23 अप्रैल 2026 को निकलेगी |
अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को पॉच कुण्डीय हबन महर्षि परशुराम इंटर कालेज, जमुना किनारा, आगरा पर प्रात: 8 बजे से जन्मोत्सव की शुरुआात की जायेगी ।
युवा वर्ग अध्यक्ष शशांक तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा हेतु आमंत्रण यात्रा दिनांक 22 अप्रील 2026 दिन बुधवार सायं 4 बजे मांतगी टावर, जीबनी मंडी, आगरा से निकाली जायेगी।
शोभायात्रा प्रभारी कमल शर्मा ने बताया 23 अप्रैल को महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, जमुना किनारा, से भब्य शोभायात्रा सायं 4 बजे से नगर भ्रमण को निकलेगी |

महामंजी दिलीप भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा को भब्य रूप देने के लिए दो दर्जन से अधिक झ्राीकियों को आमंत्रित किया गया है। एटा से काली का अखाड़ा, बाहुवली हनुमान जी, अघोरी, राधा कृष्ण के स्वरुप नृत्य करते हुये आर्कषण का केंद्र होंगे।
मुख्य डोला प्रभारी धीरज शर्मा ने बताया कि इस बार भगवान परशुराम जी भव्य डोले पर अलौकिक रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
संयोजक जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा की व्यवस्था हेत समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।
मीडिया प्रभारी मुकुल जमदग्नि ने बताया कि प्रशासन को शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि को दुरुस्त रखने के लिए अवगत करा दिया गया है।
प्रेसवार्ता में राहुल चतुर्वेदी, योगेश भारद्वाज, आचार्य राहुल रावत, शशांक तिवारी, अमित शर्मा,संजय शर्मा, रानू रावत, मुकुल जमदग्नि, धीरज शर्मा, शिवम शर्मा, नितेश भारद्वाज, प्रभाकर शर्मा, शिवा शर्मा, अमोल दीक्षित, नैतिक तिवारी आादि उपस्थित रहे।
मुख्य संवाददाता









