
दतिया: सोमवार 13 जुलाई 2026
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण के बाद मचे अंदरूनी घमासान को शांत करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपना बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

आज दतिया विधानसभा उपचुनाव में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके उपरांत आयोजित विशाल जनसभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए आमजन से लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाने, दतिया की जनता पर उपचुनाव थोपने और जनमत का अनादर करने वाली भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाने का आह्वान किया। साथ ही दतिया की जागरूक जनता से पुनः कांग्रेस पर अपना विश्वास जताकर जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी (राहुल भैया), डॉ. गोविंद सिंह जी, राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी, प्रदेश सहप्रभारी एवं सांसद श्रीमती संजना जाटव जी, श्री रणविजय लोचव जी, पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी एवं श्री लाखन सिंह जी, वरिष्ठ विधायक श्री फूल सिंह बरैया जी, विधायकगण श्री सिद्धार्थ कुशवाह जी, श्री कैलाश कुशवाह जी, श्री दिनेश गुर्जर जी, श्री यादवेंद्र सिंह जी, श्री पंकज उपाध्याय जी, श्री केशव देसाई जी, श्री देवेन्द्र सखवार जी, श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती जी, बैजनाथ कुशवाह जी, नीटू सिकरवार जी, जिला प्रभारी श्री रामलखन दंडोतिया जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक दांगी जी, वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र खरे जी सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता










