Home / स्वास्थय / देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित: भारत के हरित और आधुनिक भविष्य की पहचान-केशव प्रसाद मौर्य

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित: भारत के हरित और आधुनिक भविष्य की पहचान-केशव प्रसाद मौर्य

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तकनीक, हरित ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में रच रहा नए कीर्तिमान

लखनऊ: 17 जुलाई, 2026

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन इसी परिवर्तनकारी सोच, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प की सशक्त प्रतीक है।

श्री मौर्य ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा भारत की हरित, स्वच्छ एवं भविष्योन्मुख परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह उपलब्धि न केवल देश की तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी और अधिक सुदृढ़ करती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व के सामने हरित विकास और आधुनिक अवसंरचना का नया मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन जैसी अभिनव पहलें देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर कर रही हैं।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।

लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *