Home / राज्‍य / बहुप्रतीक्षित ताज प्रेस क्लब के चुनाव अब होंगे सम्पन्न: आधिकारिक घोषणा हुई निष्पादित

बहुप्रतीक्षित ताज प्रेस क्लब के चुनाव अब होंगे सम्पन्न: आधिकारिक घोषणा हुई निष्पादित

पत्रकार बंधुओं की प्रतिष्ठित संस्था “ताज प्रेस क्लब आगरा” की कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु हुई तिथियों की घोषणा

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), श्री विनोद कुमार को, जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्वाचन अधिकारी किया नामित

संस्था ताज प्रेस क्लब आगरा की कार्यकारिणी हेतु 18 अक्टूबर को होगा मतदान

आगरा: शनिवार 11 अक्टूबर 2025

आगरा के पत्रकारों की संस्था ताज प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों की अटकलों को अब लग चुका है विराम। प्रशासन ने विशेष रुचि दिखाते हुए इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए तिथियों की घोषणा के साथ साथ निर्वचन अधिकारी भी नामित किया है।

अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय विनोद कुमार नामित निर्वाचन अधिकारी ताज प्रेस क्लब ने अवगत कराया है कि, संस्था ताज प्रेस क्लब आगरा की प्रबन्ध समिति का निर्वाचन संस्था के पंजीकृत विधान के नियमों के अन्तर्गत प्रबंध समिति के 20 पदाधिकारियों / सदस्यों के पद हेतु किया जाना है।

पंजीकृत विधान में उल्लेखित निर्वाचन की प्रक्रिया एवं नियमों के अन्तर्गत चुनाव कार्यक्रम निम्नवत घोषित किया जाता है-

प्रबन्ध समिति में पदाधिकारी/ सदस्य के पद हेतु नामांकन प्राप्त करने की तिथि एवं समय- दिनांक- 13.10. 2025 को समय- प्रात: 09 से 04 बजे तक।

प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी / सदस्य पद हेतु नामांकन जमा करने की तिथि एवं समय- दिनांक- 14.10.2025, समय- 09 से 04 बजे तक।

नाम वापसी/नामांकन पत्र पर आपत्ति करने की तिथि एवं समय-दिनांक ,15.10.2025, समय- प्रात: 09 से 12 बजे तक।

नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन / उम्मीदवारों की घोषणा, दिनांक 15.10.2025, समय- 04 बजे तक।

मतदान की तिथि एवं समय- दिनांक 18.10.2025, समय प्रात: 08:00 बजे से सायं 05 बजे तक।

परिणाम की घोषणा दिनांक,18.10.2025, समय – सायं 05 बजे से कार्य समाप्ति तक।

मतदान स्थलः- निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त प्रक्रिया संस्था ताज प्रेस क्लब आगरा के परिसर/प्रांगण में उपरोक्त तिथियों में निष्पादित की जाएगी।

नामांकन व चुनाव के समय सभी वैध सदस्यों को अपना अपना-आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में लाना व उसकी प्रति प्रमाणित जमा करना अनिवार्य होगा।पदाधिकारी पद हेतु नामांकन शुल्क 2,000/-रू0 प्रति नामांकन तथा सदस्य पद हेतु नामांकन शुल्क 1,000/-रू० प्रति नामांकन देय होगा।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *