आगरा: रविवार 8 नवम्बर 2026
दीपावली के पावन और उल्लासपूर्ण अवसर पर आगरा के प्रतिष्ठित ताज प्रेस क्लब में गणेश-लक्ष्मी पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान के दौरान पूरा क्लब परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
नेहरू नगर स्थित सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय एवं उनकी आचार्य टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गणेश-लक्ष्मी का पूजन संपन्न कराया, जिसमें उपस्थित सभी पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश-समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की मंगलकामना की।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शहर के वरिष्ठ पत्रकार
कार्यक्रम के दौरान ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं ‘हिन्दुस्तान’ अखबार के सिटी चीफ मनोज मिश्रा, महासचिव विवेक कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान, डॉ. सज्जन सागर, सचिव आलोक द्विवेदी, पीयूष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा, अरुण रावत, एस.पी. सिंह, वीरेंद्र विमल, शीतल सिंह माया, हेमेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. के.एन. मिश्रा, शरण शर्मा, कुणाल जैन, मयंक अग्रवाल, पंकज जैन, सुशील भारद्वाज, नितिन उपाध्याय और राजकुमार श्रीवास्तव सहित आगरा के तमाम वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
पूजन-अर्चन के उपरांत सभी पत्रकारों ने क्लब परिसर में दीप और मोमबत्तियां जलाकर दीपावली का यह महापर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाया।
अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
समारोह के समापन अवसर पर ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने आगरा जनपद के समस्त नागरिकों, पत्रकार साथियों और उनके परिजनों तथा सभी शुभचिंतकों को दीपावली की आत्मीय एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में अंधकार को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशहाली लेकर आए। विशेष संवाददाता









