
लखनऊ: मंगलवार 16 दिसंबर 2025
25 करोड़ जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में 65 प्रतिशत युवा मतदाता हैं, जिसके अनुसार प्रदेश में 16 करोड़ मतदाता होने चाहिए, लेकिन SIR के बाद लगभग 3 करोड़ 44 लाख मतदाता कम हो गए आश्चर्य?
यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं, जबकि 1 जनवरी 2025 को मतदाता सूची के अनुसार 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। अब SIR के बाद नए मतदाता जो वयस्क हो चुके हैं, 18 बरस के हो चुके हैं, उन्हें जोड़ कर संख्या 16 करोड़ के आसपास हो जानी चाहिए थी, लेकिन आश्चर्य की बात है ये संख्या घटकर 12 करोड़ रह गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता करते हुए विगत दिवस अपने एक उद्बोधन में आश्चर्य व्यक्त किया, उन्होंने कहा अभी भी समय है, जिन लोगों ने अपना फॉर्म जमा नहीं किया है, बिना समय गंवाए इस कार्य को करें। उन्होंने कहा है ऐसे में बीएलए को ड्राफ्ट लिस्ट की समीक्षा करके छूट गए मतदाताओं का नाम जुड़वाने का काम करना होगा।
25 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का घटना बड़े आश्चर्य की बात है। अब देखना होगा ये जो मतदाता कम हुए हैं, क्या ये घुसपैठिए थे, या पलायन कर गए। चार करोड़ की संख्या कम नहीं होती, क्या यह जांच का विषय नहीं है?
न्यूज़ डेस्क










