Home / राज्‍य / घनी बस्ती में चल रहे कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: इलाके में फैली अफरातफरी

घनी बस्ती में चल रहे कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: इलाके में फैली अफरातफरी

आगरा: रविवार 26 अक्टूबर 2025

आगरा के व्यस्ततम क्षेत्र घटिया आजम खां स्थित विक्टोरिया इंटर कॉलेज के पास कबाड़ गोदाम में कल रात 10 बजे भीषण आग लग गई। आसपास के घरों में अफरातफरी का माहौल बन गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने तुरंत हरीपर्वत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

आग की विभीषिका को देखते हुए लोगों में घबराहट पैदा हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने घनी बस्ती में चल रहे कबाड़ गोदाम को अवैध बताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शहर में अनेकों स्थान पर ऐसे अवैध कबाड़ गोदाम बने हुए हैं, जनसुरक्षा की दृष्टि से जिनकी जांच के बाद उचित कार्यवाही हो, और वहां से अन्यत्र खुले स्थान पर इनका स्थानांतरण होना चाहिए।

राजेश शर्मा (जिप्पी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *