महिलाओं को स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के प्रति करेंगे जागरूक
आगरा: गुरुवार 11 दिसंबर 2025
अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा संजय प्लेस में कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विगत वर्ष के कार्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए जहाँ उपलब्धियों की विवेचना की गई, वहीं आगामी वर्ष की कार्य-योजना बनाते हुए यह तय किया गया कि आगरा शाखा द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता संबंधी आयोजन किए जाएंगे क्योंकि यह आज के वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।
बैठक में आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, उमा सिंह, चंद्रा मेहरोत्रा, रूपा मेहरा, ममता खन्ना, सरोज प्रशांत और रजनी शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
न्यूज़ डेस्क










