आगरा: मंगलवार 23 दिसंबर 2025
अखिल भारतीय स्तर पर समस्त खत्री महासभा के चुनाव में अनंत नारायण अरोड़ा अध्यक्ष घोषित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री शिव प्रकाश अरोड़ा जी व सह चुनाव अधिकारी श्री विकास कक्कड़ जी के मार्गदर्शन में महासभा का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें 131 लोगों ने मतदान किया। जिसके अंतर्गत 74 वोट श्री अनंत नारायण अरोड़ा जी को, 3 वोट श्री महेश आहूजा जी को, 19 वोट श्री शारदा शंकर टंडन को व श्री विनय माधव खन्ना जी को 35 वोट मिले, इस प्रकार अनंत नारायण अरोड़ा निर्वाचित घोषित किए गए, उन्हें अगले 3 वर्षों के लिए समस्त खत्री महासभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया खत्री सभा आगरा द्वारा व्यवस्थित की गई जिसमें, संरक्षक श्री ओम सेठ जी व अध्यक्ष श्री अमित खत्री जी का विशेष योगदान रहा।
न्यूज़ डेस्क










