Home / लाइफस्टाइल / उत्तर प्रदेश बार काउंसिल 2025-26 के चुनाव: अलीगढ़ में 80.50 प्रतिशत हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल 2025-26 के चुनाव: अलीगढ़ में 80.50 प्रतिशत हुआ मतदान

अलीगढ़: सोमवार 19 जनवरी 2026

समूचे उत्तर प्रदेश में चार चरणों में सम्पन्न होने वाले उत्तर प्रदेश बार काउंसिल 2025-26 के चुनाव में 25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2 लाख 49 हजार 808 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यू पी बार काउंसिल के चुनाव का सिलसिला आरंभ हो गया है।

प्रथम चरण के मतदान में अलीगढ़ सहित 22 जनपदों में मतदान सम्पन्न हुआ।अलीगढ़ जनपद न्यायालय में दोनों दिन 16 तथा 17 जनवरी को काफी चहल पहल रही। प्रत्याशियों के समर्थक बड़े जोश में व्यक्तिगत रूप से मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे, बार बार अपने प्रत्याशी का क्रमांक याद करा रहे थे।

अलीगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 3576 है, जिनमें से 2879 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अलीगढ़ जनपद न्यायालय में पहले दिन 16 जनवरी को 1155, वहीं दूसरे दिन 17 जनवरी को समय समाप्ति तक 1724 मतदाताओं ने मतदान किया। 697 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

जनपद अलीगढ़ में कुल 3576 पंजीकृत अधिवक्ता मतदाता हैं, जिनमें से 2879 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसका प्रतिशत 80.50% रहा, जो संतोषजनक कहा जा सकता है।

पुष्पेंद्र सिंह (अधिवक्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *