आगरा: मंगलवार 03 फरवरी 2026
भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा करौली राजस्थान में आयोजित किया गया भव्य आयोजन आगरा। राजराजेश्वरी कैला देवी ट्रस्ट आश्रम, करौली में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा, आगरा द्वारा आयोजित कैला महारानी सेवा उत्सव का द्वितीय एवं अंतिम दिवस मंगलवार को पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।
ब्रह्म मुहूर्त में मां कैला मैया की पावन देहरी के पूजन के साथ प्रारंभ हुए आयोजनों ने पूरे दिन आश्रम परिसर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में मां कैला मैया के मंदिर की देहरी पूजन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर माता से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत मां कैला मैया को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें विविध व्यंजनों के माध्यम से भक्तों ने अपनी भक्ति और समर्पण भाव प्रकट किया।
इस अवसर पर कन्या लांगुरा पूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर उन्हें प्रसाद, वस्त्र एवं उपहार प्रदान किए गए। कन्या पूजन के दौरान “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता” के मंत्रोच्चार से वातावरण भावविभोर हो उठा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
भारत विकास परिषद अमृतम शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा किकैला महारानी सेवा उत्सव भक्ति के साथ-साथ सेवा और संस्कार का पर्व है। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर भंडारे तक प्रत्येक आयोजन में मां कैला मैया की कृपा स्पष्ट रूप से अनुभव की गई। इस सेवा उत्सव का उद्देश्य समाज में आस्था, एकता और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है। मां की कृपा से यह आयोजन भविष्य में और व्यापक स्वरूप ले—यही हमारी प्रार्थना है।सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि सेवा उत्सव के दोनों दिवसों में श्रद्धालुओं की सहभागिता और समर्पण भाव अत्यंत प्रेरणादायक रहा। परिषद द्वारा यह आयोजन पूरी तरह सेवा, अनुशासन और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया है।
कार्यक्रम में संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लव कुश मिश्रा, उपाध्यक्ष महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, ज्योति मोहन, पारुल जिंदल, गौरव संचित बिंदल, अजय आंजना, विकास शिवहरे, सपना गोयल, दीपक भावना अग्रवाल, सुधीर अर्चना जैन, पवन कंचन बंसल, पुरुषोत्तम दास, नीलिमा मित्तल, राजकुमार कुसुम अग्रवाल, ज्योति नीरज मित्तल, राकेश मीना अग्रवाल, संजीव मीनू गुप्ता, स्वदेश अंजू अग्रवाल, विकास नीलम वर्मा, अमित नंद, पं. जी पाराशर, पुनीत कविता अग्रवाल, आलोक कविता अग्रवाल, मुकुल मनीष बंसल, हेमंत ऋषि सिंगल, डॉ. प्रतीक आरती अग्रवाल, सुनील निकिता बंसल, रामकिशन सारिका, राजेंद्र राधा, मनोज झरना, बृजमोहन रेपुरिया, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क







