आगरा शनिवार 07 फरवरी 2026
आवास विकास कॉलोनी स्थित पीडी कैंसर केयर इंस्टीट्यूट में सहृदय फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर एवं तीसरा निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाइटिशियन रेणुका डांग, डॉ. वरुण के. अग्रवाल, संस्थापक विष्णु शर्मा, सेवानिवृत्त मेजर पूजा सिंह एवं संस्था की सचिव उमा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया
शिविर को संबोधित करते हुए डाइटिशियन रेणुका डांग ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए संतुलित आहार, जागरूक जीवनशैली और समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी जानकारी और सावधानी से पूरी तरह रोकी जा सकती है।
डॉ. वरुण के. अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एचपीवी संक्रमण इसका प्रमुख कारण है। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसकी सभी खुराकें निर्धारित समय पर लेना जरूरी है। नियमित जांच और टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है।
सहृदय फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि संस्था निरंतर घुमंतु परिवारों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी क्रम में आयोजित इस तीसरे शिविर में घुमंतु परिवारों की 10 बच्चियों का निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराया गया।
इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, सुमित शर्मा, देव अग्रवाल, जितेंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क









