Home / लाइफस्टाइल / 14 से 17 फरवरी तक होगा श्री महाकाल सेवा समिति का चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

14 से 17 फरवरी तक होगा श्री महाकाल सेवा समिति का चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

चतुर्थ शिव बारात एवं पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा आयोजन का केंद्र

आगरा शनिवार 07 फरवरी 2026

भगवान भोलेनाथ की कृपा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चतुर्थ महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 14 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। इस चार दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत शिव बारात, पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं प्रसादी वितरण जैसे पुण्य आयोजन संपन्न होंगे।

महोत्सव को लेकर शनिवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। समिति सदस्यों ने समस्त शहरवासियों एवं शिवभक्तों से इस दिव्य महोत्सव में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण महोत्सव संस्था द्वारा चौथी बार लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। इसी भाव के साथ इस वर्ष भी पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, जो सामाजिक समर्पण का प्रतीक है।

अध्यक्ष अविनाश राणा ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 14 फरवरी को अमर विहार ‘केके नगर, सिकंदरा में सायं 6 बजे से हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर बेटियों को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु राधे माता मूंगरावाली देवी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

15 फरवरी को प्रातः 10 बजे नील फ्लोरेंस से अमर विहार केके नगर तक भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस शुभ बारात में महाकाल लोक की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सजीव झांकियों, भगवान भोलेनाथ के मधुर भजनों, भस्म एवं गुलाल की होली के साथ शिवभक्तों का उल्लास देखते ही बनेगा।

16 फरवरी को केके नगर, सिकंदरा स्थित वर-वधु मंडप में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज, दंदरौआ धाम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

महोत्सव का समापन 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से अमर विहार में खप्पर प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार,महामंत्री संदीप पांडेय, उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, उमेश यादव, डिम्पू चौधरी, रामकुमार गौतम,नीरज वर्मा, संतोष धाकरे, आशीष कुमार सिंह, दीपक सविता, श्याम बाबा, अमित गुप्ता, अमित शर्मा, अमित अग्रवाल,अमन कुमार सिंह, नितिन जैन, राहुल लवानिया, बबलू गौतम, कमल सैनी आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *