आगरा: शनिवार 28 फरवरी 2026
कृष्णा वर्ल्ड स्कूल, बमरौली कटारा में बसंत कार्निवाल बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय संस्थापक श्री हरिओम रावत द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया तथा ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक (Ex-Army) श्री बाबू राज जी (एडमिन ऑफिसर कृष्णा वर्ल्ड स्कूल) भी विशेष रूप से शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन एवं सेवा भावना के प्रति प्रेरणा का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का भी सम्मान किया गया, जिन्हें विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।मेले में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल, कला प्रदर्शनी, बच्चों के आकर्षक स्ट्रॉल तथा खान-पान की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सारी गतिविधियां काफी मनोरंजक रहीं, जिससे बच्चों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम की भूर-भूर प्रशंसा की।
यह आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बिंदु राज के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।बसंत कार्निवाल/मेला ने न केवल बसंत ऋतु के आगमन का उत्सव मनाया, बल्कि विद्यालय और समाज के बीच आपसी सहयोग एवं सद्भाव को भी मजबूत किया। यह आयोजन सभी के लिए अत्यंत आनंददायक एवं यादगार रहा।
न्यूज़ डेस्क



Go9 न्यूज़ अब व्हाट्सएप पर भी। यूट्यूब और गूगल पर पहले से ही आपकी सेवा में तत्पर। Please follow our whataap channel for news update, Thanks🙏
Follow the Go9News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBYeAzLdQebI8tEHq0m







