*चित्रकला की साधना व्यक्ति को एकाग्रता प्रदान करती है तथा संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण भी करती है – बबीता चौहान*
* वरिष्ठ और नवोदित महिला चित्रकारों के 68 चित्रों की प्रदर्शनी अपने आप में एक बड़ा कलाकुंभ है – पूनम सिंह*
आगरा शनिवार 28 फरवरी 2026
संस्कार भारती आगरा महानगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ और संस्कार भारती, आगरा महानगर, ब्रज प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भवन, शाहगंज, आगरा पर राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती बबीता सिंह चौहान, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सिंह, ए डी जे प्रदीप कुमार मिश्रा और संस्कार भारती के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (सुपारी) ने किया। इस अवसर पर प्रदर्शित सभी चित्रों के एक कैटलॉग का भी लोकार्पण किया गया।

डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि चित्रकला की साधना व्यक्ति को एकाग्रता प्रदान करती है तथा संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण भी करती है. यह जानकार बहुत अच्छा लग रहा है कि इस प्रदर्शनी में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज और बरेली के नवोदित और वरिष्ठ चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित हुए हैं।

ए डी जे प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि संस्कार भारती अपनी स्थापना के समय से ही कलाओं के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है, विभिन्न कला आयोजन इसी प्रयास की एक कड़ी हैं।
प्रदर्शनी में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज और बरेली के नवोदित और वरिष्ठ चित्रकारों की 68 महिला चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने आयोजन की भूमिका को व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में ऐसे चित्रकारों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं जो कई वर्ष पूर्व विभिन्न कारणों से ब्रश रख चुके हैं और अब राज्य ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के लिए उन्होंने पुनः ब्रश उठाया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में चित्रकार एवं कवियत्री रश्मि सिंह, नीता गर्ग, सह संयोजिका डा एकता श्रीवास्तव और रश्मि सिंह द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत और सरस्वती वन्दना का गायन किया गया। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा सुनाने वाले बांदा के ए डी ए प्रदीप कुमार मिश्रा जी का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। प्रसिद्ध पोर्टेट चित्रकार प्रोफेसर बिंदु अवस्थी ने मॉडल का सटीक और प्रभावी पोर्ट्रेट बनाकर सबको चमत्कृत कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर आभा सिंह गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।इस अवसर पर डा सरोज भार्गव, डा साधना सिंह, प्रो संगीता गुप्ता अलीगढ़, कैप्टन प्रोफेसर नीलम कांत, दिनेश कुमार मौर्य, डा मीना कुमारी, प्रो मनीषा दोहरे, डा मनोज कुमार, डा एकता श्रीवास्तव, डा मोहिनी शर्मा मोनी, विनीता सिंह, ज्योति जैन, संस्कृति राठौर, पूनम जाकिर भार्गव, अनिकेत वर्मा, अंशिका, सुदेश कुमार, डॉ रेखा कक्कड़, राजीव सिंघल, एस एन गर्ग, नीता गर्ग, बबीता पाठक, ईश्वर पाल सिंह, आदि उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क









