सेमीफाइनल में खंदारी की दमदार एंट्री, सुल्तानपुरा की शानदार जीत से गूंजा मैदान
आगरा: सोमवार 2 मार्च 2926
अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित “महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट” के द्वितीय दिवस पर दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड में रोमांच, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
दूसरे दिन का प्रथम मुकाबला सुल्तानपुरा और कमला नगर टीम के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि रिंकेश अग्रवाल ने दोनों टीम के मध्य टॉस करवाया। टॉस जीतकर सुल्तानपुरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर 165 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने संयमित शुरुआत के बाद तेज रनगति से आकर्षक शॉट्स लगाए और टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला नगर टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, किंतु सुल्तानपुरा की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। इस प्रकार सुल्तानपुरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
द्वितीय सत्र में आयोजित पहला सेमीफाइनल मुकाबला ताजगंज और खंदारी टीम के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ताजगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में खंदारी टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। तेज रनगति और सधे हुए शॉट्स ने मैदान में जोश भर दिया।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने का यह प्रयास निरंतर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। विजई टीम के साथ सभी सदस्य और सभी प्रतिभागी होली के रंग साथ-साथ खेलेंगे।
इस अवसर पर रिंकेश अग्रवाल,महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, मयंक गर्ग, मोहित अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कुणाल अग्रवाल सहित समन्वय समिति के विभु सिंघल, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट के समापन के साथ होली मिलन समारोह एवं आगामी 23 मार्च को प्रस्तावित निशुल्क मेडिकल कैंप समाज सेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करेंगे।
इस अवसर पर महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, मयंक गर्ग, मोहित अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कुणाल अग्रवाल सहित समन्वय समिति के विभु सिंघल, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, संदीप गोयल, रमाशंकर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क







