आगरा: शुक्रवार 6 मार्च 2026
माँ कैलादेवी की कृपा से 12वीं बार माँ कैला देवी की निशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी अतुल तिवारी द्वारा आयोजित की जाने वाली यात्रा 18 मार्च 2026 को फतेहाबाद रोड टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार ताज से रवाना होगी।
इस यात्रा की संपूर्ण जानकारी को लेकर एक प्रेस वार्ता के साथ पोस्टर विमोचन का आयोजन स्टार ओफ ताज होटल पर किया गया। आयोजक अतुल तिवारी ने बताया कि पिछली बार करीब 67 बसों से द्वारा 3000 से ज्यादा माँ कैलादेवी के भक्तों को बसों से रवाना किया गया था।

इस बार पिछली बार से भी ज्यादा यात्रियों के आने का अनुमान है। आयोजक अतुल तिवारी ने बताया कि जो भी यात्री माँ कैलादेवी के निशुल्क बस यात्रा के माध्यम से दर्शन करना चाहते हैं वो अपने आधार कार्ड की कॉपी लाकर दिनांक 15 मार्च 2026 तक टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार आफ ताज पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

सभी भक्तों से निवेदन है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित तिथि तथा अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। इस मौके पर समाजसेवी शंभू नाथ चौबे मंत्री क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम आगरा बताया ने बताया कि श्री अतुल तिवारी द्वारा यह निशुल्क माँ कैलादेवी की यात्रा 12वीं है।
पूर्व वर्ष में भी 67 वर्षों द्वारा दर्शनार्थियों को कैलादेवी भेजा गया। इस वर्ष 100 बसों द्वारा माँ करौली देवी जीके दरबार में भेजने का लक्ष्य है। इन सभी दर्शनार्थियों को भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था श्री अतुल तिवारी जी द्वारा की जाती है।
धर्मक्षेत्र में यह सेवा श्री अतुल तिवारी द्वारा अनुकरणीय है। प्रेस वार्ता में श्री दिलीप तिवारी, पवन अग्रवाल, नितिन वर्मा, कुमुद भावना, गोपाल, धर्मेंद्र आर्य आदि लोग मौजूद रहे।
न्यूज़ डेस्क









