Home / लाइफस्टाइल / फूलों और गुलाल की बौछार के बीच आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित

फूलों और गुलाल की बौछार के बीच आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित

आगरा: शनिवार 7 मार्च 2026

आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन द्वारा रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कपड़ा व्यापारियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर, गुलाल उड़ाकर तथा फूलों की वर्षा के बीच होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान पूरा वातावरण रंगों, खुशियों और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतार कर शुभारंभ किया । इसके बाद सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे का चंदन और गुलाल लगाकर स्वागत किया।

फूलों की होली और गुलाल की बौछार के बीच सभी ने होली के पारंपरिक गीतों के साथ आनंद लिया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए ठंडाई एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई, जिसकी ठंडक एवं स्वाद ने होली मिलन समारोह के उत्साह को और बढ़ा दिया।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं तथा सभी को एक साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रही है। संस्था की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर यह 50वां होली मिलन समारोह आयोजित करना सभी सदस्यों के लिए विशेष गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी करती रही है।

इस अवसर पर महामंत्री संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं (संयोजक) बृज किशोर अग्रवाल, मंत्री एवं संयोजक राजीव कुमार गुप्ता, मंत्री विष्णु भगवान जैन आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *