लखनऊ: गुरुवार 12 मार्च 2026
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की दिनांक 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है, जो कि पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।
इस संबंध में प्रधान प्रबंधक (संचालन) श्री अनिल कुमार ने बताया कि निगम मुख्यालय स्तर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक किसी प्रकार का कोई कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने समस्त क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त भ्रामक सूचना के खण्डन के सम्बन्ध में बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि अभ्यर्थियों में निःशुल्क यात्रा सम्बन्धी असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही समस्त चालकों/परिचालकों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराये, ताकि मार्ग पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
लखनऊ ब्यूरो






