Home / लाइफस्टाइल / आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा प्रहरी का सम्मान: धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने किया सम्मानित

आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा प्रहरी का सम्मान: धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने किया सम्मानित

दीपक कुमार जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी – गोपाल राय

आगरा: बुधवार 6 मई 2026

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार एवं कर्मठ आईपीएस अधिकारी, वर्तमान पुलिस आयुक्त, आगरा, दीपक कुमार को उनके अतुल्य योगदान एवं वर्ष 2025 में धर्मांतरण के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु सम्मानित किया।

दीपक कुमार ने अपने दृढ़ नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय पर उनकी प्रभावी कार्रवाई ने समाज में सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत किया है, जो उनके साहस और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि ऐसे समर्पित एवं निर्भीक अधिकारी राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद को गर्व है कि वह ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का सम्मान कर रहा है।

इस दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में दीपक कुमार के कार्यों की सराहना की।

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने दीपक कुमार को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा महाकाल एवं प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *