Home / व्यापार / र्केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग का प्रतिनिधिमंडल

र्केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग का प्रतिनिधिमंडल

फूड प्रोसेसिंग व फूड सेफ्टी मंत्रालय को एक करने का दिया सुझाव, यूपी में फूड पार्क की मांग

जून में आगरा में होने वाले यूपी फूड एक्सपो 2026 के पोस्टर का किया विमोचन, मुख्य अतिथि बनने का दिया आश्वासन

आगरा: गुरुवार 7 मई 2026

चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पंचशील भवन, नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की।

अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में सचिव विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल, नितिन अग्रवाल (हाथरस), मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल एवं एडमिनिस्ट्रेटर अपारक शर्मा शामिल थे।

संगठन की ओर से श्री भगत ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। यूपी फूड एक्सपो 2026 का पोस्टर विमोचनकेंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 14-15-16 जून 2026 को आगरा में आयोजित होने वाले “उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026” के द्वितीय संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया।

उन्होंने एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कहा कि शीघ्र ही कार्यक्रम में उपस्थिति की आधिकारिक सूचना भेजी जाएगी।

दो मंत्रालयों को एक करने का सुझाव

प्रतिनिधिमंडल ने *खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और खाद्य सुरक्षा मंत्रालय को एक करने का सुझाव* दिया ताकि नीतियां और क्रियान्वयन में एकरूपता आ सके। इस पर मंत्री पासवान ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और फूड सेफ्टी को एक ही मंत्रालय के अंतर्गत समाहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यूपी में फूड पार्क और विशेष अनुदान की मांग

अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार “एक जिला-एक व्यंजन” के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग को विशेष महत्व दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से यूपी में फूड पार्कों के निर्माण और नई यूनिटों को विशेष अनुदान देने की मांग रखी।

मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि यूपी विविध कृषि उत्पादन वाला प्रदेश है। मंत्रालय के विशेष सहयोग से सभी उत्पाद फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के माध्यम से उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। निर्यात के क्षेत्र में भी यूपी में असीम संभावनाएं हैं।

योजनाओं में उद्यमियों की भागीदारी

सचिव विकास चतुर्वेदी ने सुझाव दिया कि मंत्रालय द्वारा उद्यमियों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले उद्योग संगठनों से विचार-विमर्श अवश्य किया जाए, ताकि योजनाएं व्यावहारिक बनें और सीधा लाभ व्यापारियों को मिले।

केंद्रीय मंत्री का आश्वासनकेंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा कि केवल यूपी ही नहीं, पूरे भारत में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। मंत्रालय नई योजनाओं के माध्यम से उद्यमियों को लाभान्वित करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने घोषणा की कि चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को शीघ्र ही खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की सलाहकार समिति में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा।आगरा में फूड पार्क की स्थापना पर उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस पर कार्य हो रहा है और आगरा जनपद के लिए एक बड़ी योजना पर विचार किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *