Home / स्पोर्ट्स / आगरा में सजेगा IPL 2026 फैन पार्क का रंगारंग मंच: 23-24 मई को जीआईसी ग्राउंड में मिलेगा क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा रोमांच

आगरा में सजेगा IPL 2026 फैन पार्क का रंगारंग मंच: 23-24 मई को जीआईसी ग्राउंड में मिलेगा क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा रोमांच

आगरा: शुक्रवार 22 मई 2026

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा IPL 2026 फैन पार्क का आयोजन इस वर्ष 23 एवं 24 मई को जीआईसी ग्राउंड, आगरा में किया जा रहा है। शुक्रवार को हॉलिडे इन में IPL फैन पार्क की जर्सी का भव्य अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में आयोजकों ने बताया कि इस बार IPL फैन पार्क पहले से कहीं अधिक बड़ा, आकर्षक और मनोरंजक होने जा रहा है।बीसीसीआई के इरफान दादन ने कहा कि IPL फैन पार्क का उद्देश्य उन क्रिकेट प्रेमियों तक भी IPL का रोमांच पहुंचाना है, जो स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते। आगरा में होने वाला यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा आगरा में चौथी बार इतने बड़े स्तर पर IPL फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने वाले दर्शकों को लाइव मैच के साथ मनोरंजन और उत्साह का अनूठा अनुभव मिलेगा।

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक पूरन डावर ने बताया कि फैन पार्क में क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन की कई गतिविधियां रखी गई हैं। हमारा प्रयास है कि हर आयु वर्ग का दर्शक यहां आकर IPL के उत्साह को करीब से महसूस कर सके।

50 शहरों में फैलेगा IPL का रोमांच

IPL 2026 फैन पार्क देश के 50 शहरों में आयोजित किया जाएगा, जहां क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम जैसा लाइव अनुभव मिलेगा। विशाल एलईडी स्क्रीन पर मैचों का सीधा प्रसारण, चीयरिंग जोन, फेस पेंटिंग, शाउट-आउट्स, क्रेज़ी स्टंट्स और मनोरंजन गतिविधियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि हर वर्ग का क्रिकेट प्रेमी इस उत्सव का हिस्सा बन सके। इसके अलावा संगीत, आधिकारिक मर्चेंडाइज, फूड स्टॉल्स, शीतल पेय और कई इंटरैक्टिव गेम्स दर्शकों के उत्साह को दोगुना करेंगे।

क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा अपने जुनून को दिखाने का मंच

फैन पार्क में आने वाले दर्शकों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को खुलकर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि इस वर्ष देशभर में 10 लाख से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे IPL फैन पार्क का माहौल और अधिक जीवंत होगा।

इस मौके पर आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर और चंद्र मोहन सचदेवा, सुमित शर्मा, शिखा झींगरन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *