
आगरा:मंगलवार 28 जुलाई 2026
आगरा कल्चरल एसोसिएशन के कलाकारों ने मुकेश तथा रफी के गीतों को प्रस्तुत कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि नीना वर्मा, अरुन श्रोत्रिया एवं संस्था के पदाधिकारी धन्वंतरि पाराशर, सुभाष सक्सेना, शिव कुमार शर्मा, मुकेश शुक्ला, अनुराग माथुर, प्रवीण वर्मा, आर पी सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया गया।

नन्हीं कलाकार तरंग द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर गीतों का शानदार सिलसिला शरू हुआ। प्रस्तुतियों में डॉ मंजरी द्वारा-अब तो है तुमसे, सीमाद्वारा इक प्यार का नगमा है, हरीश आहूजा द्वारा जाने कहाँ गए वो दिन, राजीव द्वारा ओ महबूबा ओ महबूबा, रचना ने हम तुम चोरी से, अंशु शर्मा ने तेरी आँखों के सिवा, अनुष्का द्वारा ना तुम हमें जानो, राजू सक्सेना द्वारा मैंने तेरे लिये ही, मुकेश शर्मा ने गुलाबी आंखे, अरुन साहू द्वारा कहीं दूर जब दिन ढल जाए, आकांशी द्वारा सोलह बरस की बाली उमर को सलाम, गुंजन ने तस्वीर तेरी दिल मे, देवेश ने मेरी मोहब्बत जवां रहेगी, प्रवीण एवम सुपर्णा द्वारा हम तुम गीत मिलन के गाते रहेंगे प्रस्तुत किये गए।

संगीत निर्देशन संस्था अध्यक्ष सुभाष सक्सेना एवं कुशल मंच संचालन महासचिव आर पी सक्सेना द्वारा किया गया। संगत कलाकारों में तबले पर शैलेश सक्सेना, पैड पर प्रवीन वर्मा की बोर्ड पर देवेश अग्रवाल, हारमोनियम पर सुभाष सक्सेना थे।
कार्यक्रम में डॉ गुलशन ग्रोवर, अमित कोहली, अजय कुलश्रेष्ठ, वंदना कक्कड़, पूजा भौमिक, वंदना परिहार,सुंदर लाल चेतवानी, अवधेश उपाध्याय, कनिष्का खुशलानी, आदि उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क










