Home / स्पोर्ट्स / ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: पत्रकारों ने लिया राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: पत्रकारों ने लिया राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

आगरा: रविवार 16 अगस्त 2026

ताज प्रेस क्लब परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उल्लास और सामाजिक सरोकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्र ने विधिवत ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।

इस दौरान राष्ट्रगान की धुन प्रख्यात सुधीर बैंड द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर गाया। ध्वजारोहण के बाद ताज प्रेस क्लब परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त संतोष वैश्य, एडीएम प्रशासन आज़ाद भगत सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला और डीपीआरओ मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए।

मंडलायुक्त श्री नागेंद्र प्रताप वृक्षारोपण करते हुए

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश की आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी अवसर है। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है।

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री नागेंद्र प्रताप के साथ समस्त पदाधिकारीगण

कार्यक्रम के दौरान ताज प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारिता से जुड़े साथियों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज मिश्र तथा संचालन जगत नारायण शर्मा द्वारा किया गया।

*स्टेडियम में हुआ मैत्री क्रिकेट मैच*

मुख्य अतिथि श्री एस पी सिंह बघेल के साथ पत्रकार एकादश के कप्तान मनोज मिश्र, टीम मैनेजर जगत नारायण शर्मा तथा अन्य खिलाड़ी

स्वतंत्रता दिवस समारोह के क्रम में बाद में स्टेडियम में ताज प्रेस क्लब और भाजपा के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने सभी खिलाडियों से परिचय प्रापत किया।

पत्रकार एकादश के टीम मैनेजर जगत नारायण शर्मा से मुख्य अतिथि श्री एस पी सिंह बघेल परिचय प्राप्त करते हुए, साथ में कप्तान मनोज मिश्र

मैत्री मैच में खेल भावना और आपसी सौहार्द का शानदार नजारा देखने को मिला। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ क्रिकेट खेला, जबकि मौजूद लोगों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

मैच के समापन पर पत्रकार एकादश के कप्तान मनोज मिश्र शील्ड प्राप्त करते हुए

इस मैत्री मुकाबले का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना भी रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने पत्रकारिता, सामाजिक जीवन और राजनीति से जुड़े लोगों को एक साथ आने का अवसर दिया।

*बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद*

भाजपा शहर अध्यक्ष एवं टीम के कप्तान श्री राज कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल, पत्रकार एकादश के कोच वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद शर्मा (गुडू) तथा टीम मैनेजर जगत नारायण शर्मा मैच का आनंद लेते हुए

दोनों कार्यक्रमों में ताज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान, डॉ. सज्जन सागर, कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा, सचिव पीयूष शर्मा, अनिल राना, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, मनीष जैन, अरुण रावत, शरद शर्मा, जय सिंह वर्मा, एसपी सिंह, वीरेंद्र इमल, फरहान खान और शीतल सिंह माया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

वहीं क्लब के महासचिव विवेक कुमार जैन, उपाध्यक्ष आदर्श नंदन और सचिव आलोक द्विवेदी शहर से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कुल मिलाकर ताज प्रेस क्लब में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सौहार्द का संदेश देने वाला रहा।

विशिष्ट अतिथि नगरायुक्त श्री संतोष वैश्य वृक्षारोपण करते हुए

ध्वजारोहण से लेकर पौधरोपण और मैत्री क्रिकेट मैच तक, पूरे आयोजन में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और भाईचारे की भावना भी देखने को मिली।

रिपोर्ट – राजेश शर्मा (जिप्पी) विशेष संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *