Home / लाइफस्टाइल / अक्षय तृतीया पर कर्मयोगी एक्सटेंशन में निःशुल्क जल सेवा प्याऊ का शुभारंभ

अक्षय तृतीया पर कर्मयोगी एक्सटेंशन में निःशुल्क जल सेवा प्याऊ का शुभारंभ

आगरा: रविवार 19 अप्रैल 2026

अग्रमिलन समिति कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा कर्मयोगी फुव्वारा, कमला नगर पर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निःशुल्क जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।

इस सेवा कार्य का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्य प्रकाश तथा डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने राहगीरों को जल पिलाकर किया।

इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस प्रकार की जल सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है, जो न केवल लोगों को राहत देती है बल्कि समाज में सेवा भाव को भी प्रोत्साहित करती है।

समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर समिति द्वारा यह जल सेवा प्रारंभ की जाती है, जो पूरे ग्रीष्मकाल तक निरंतर चलती रहती है।

शुभारंभ के अवसर पर राहगीरों को शीतल जल के साथ मौसमी फलों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक हरीश गोयल, पियूष गर्ग एवं गिरीश अग्रवाल थे।

इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, अग्रवाल महासभा कमला नगर के अशोक अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अग्रमिलन समिति के संचित गर्ग, संजय अग्रवाल, गिर्राज किशोर, लवी गर्ग, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शुभम जिंदल, सुमित गर्ग, संजीव गर्ग, शिल्पी गर्ग, कविता गर्ग, ममता अग्रवाल, अंजलि गोयल, संगीता अग्रवाल, पायल सिंघल, ज्योति अग्रवाल, नीता मंगल, रूबी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *