Home / स्पोर्ट्स / आगरा व्यापार मंडल बना मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैंपियन

आगरा व्यापार मंडल बना मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैंपियन

फाइनल में प्रशांत मंगल और संजीव गुप्ता की जोड़ी ने जीएसटी टीम को 15-11 और 15-6 से हराया

खेल भावना, सौहार्द और रोमांच से भरपूर रहा जीएसटी विभाग बनाम आगरा व्यापार मंडल मुकाबला

आगरा: 27 मई 2026

मानस नगर स्थित श्रवण बैडमिंटन एकेडमी में जीएसटी विभाग के अधिकारियों और आगरा व्यापार मंडल के सदस्यों के बीच आयोजित मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन टूर्नामेंट रोमांच और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कांटे की टक्कर वाले मुकाबलों के बीच आगरा व्यापार मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आगरा व्यापार मंडल की ओर से प्रशांत मंगल और संजीव गुप्ता की जोड़ी ने जीएसटी विभाग की ओर से एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी और उनके साथी खिलाड़ी को 15-11 एवं 15-6 के स्कोर से पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

25 मुकाबलों में दिखा जबरदस्त उत्साहप्रतियोगिता में कुल 25 मुकाबले खेले गए, जिनमें हर मैच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। जीएसटी विभाग की टीम की कप्तानी एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी ने की, जबकि आगरा व्यापार मंडल की ओर से कप्तान विनोद सीतलानी रहे। दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।

यह आयोजन आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, जय पुरस्नानी एवं जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन पंकज गांधी के प्रोत्साहन से आयोजित किया गया। वरिष्ठ आयु वर्ग में होने के बावजूद टी एन अग्रवाल और पंकज गांधी स्वयं खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि खेल गतिविधियां समाज, व्यापारिक संगठनों और प्रशासनिक विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सकारात्मक संबंध स्थापित करने का माध्यम बनती हैं। ऐसे आयोजन नई ऊर्जा और सौहार्द का संदेश देते हैं।

एडिशनल कमिश्नर पंकज गांधी ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। विभाग और व्यापार मंडल के बीच भविष्य में भी ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन जारी रहेंगे।विभिन्न व्यापारिक संगठनों के खिलाड़ियों ने लिया भागआगरा व्यापार मंडल की टीम में एक्मा, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन, आगरा फार्मा एसोसिएशन, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन, लुहार गली व्यापार समिति, आगरा प्लास्टिक एसोसिएशन, आगरा मार्बल एंड सैनिटरी वेयर्स एसोसिएशन, ताज रोड व्यापार समिति, दरेसी नं. 1 व्यापार मंडल, श्री मोतीगंज खाद व्यापार समिति तथा आगरा सोल एंड शू कंपोनेंट एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

जीएसटी विभाग की ओर से पंकज गांधी, अखंड प्रताप सिंह, एम. के. सिंह, अनुराग चौधरी, ए. के. मिश्रा, अवन कुमार, अरुण यादव, सुनील कुमार, शिवम यादव, शिवांश यादव और शेखर सिंह यादव सहित 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि आगरा व्यापार मंडल की ओर से 22 खिलाड़ी मैदान में उतरे।

दर्शक दीर्घा में रहा उत्साहपूर्ण माहौलइस अवसर पर महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अंजनी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश बंसल, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राजेश सिंघल, संजय अग्रवाल, साहूकार सिंह चाहर, दुष्यंत गर्ग आदि उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *