आगरा: मंगलवार 7 अप्रैल 2026
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक और विद्युत विभाग (परिचालन) द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री गगन गोयल ने बैठक की अध्यक्षता की और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
मुख्य उपलब्धियां:
वर्ष भर हिंदी में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।DRM ने भविष्य की सभी बैठकों और कार्यालयी कार्यों को ई-ऑफिस के माध्यम से 100% हिंदी में करने का निर्देश दिया।

हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए 02 अधिकारियों और 04 कर्मचारियों को “मंडल रेल प्रबंधक राजभाषा प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। साथ ही, लेख प्रतियोगिता के 04 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) श्री प्रणव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज कुमार श्रीवास्तव, सिटी रिपोर्टर










