Home / लाइफस्टाइल / पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे: आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी की तिथियां की घोषित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे: आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी की तिथियां की घोषित

चुनाव आयोग ने किया विधानसभा चुनावों का ऐलान

नई दिल्ली: सोमवार 16 मार्च 2026

चुनाव आयोग ने देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

इसके अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, और इन राज्यों के चुनाव परिणाम भी 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

वहीं तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

न्यूज़ डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *